जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निकट विंध्याचल से दर्शन करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस देर रात असंतुलित होकर अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की सूचना पर गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया। आजमगढ़ जनपद के सारायमीर थाना क्षेत्र के बिसरौर गांव निवासी विनोद यादव एक प्राइवेट बस बुक करके रविवार को सुबह आजमगढ़ से विंध्याचल दर्शन करने के लिए मिर्जापुर गए थे। बस में कुल 21 यात्री बैठे थे।दर्शन पूजन करके सभी लोग लौट रहे थे। रविवार की रात में लगभग 11: 30 बजे जैसे ही दर्शनार्थियों से भरी बस जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर गांव निकट पहुंची तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा हैं जिसकी वजह से बस असंतुलित होकर पलट जाना बताया जा रहा हैं। बस पलटते ही आसपास चीख पुकार मच गई। प्रसाद तिराहे की तरफ से गश्त कर लौट रहे थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर बृजेश कुमार गुप्ता घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर भिजवाया। आजमगढ़ जनपद के बिसरौर थाना सरायमीर निवासी श्रवण कुमार (30) प्रिंस यादव (16) सविता यादव (40) विनोद यादव (48) एवं फुलई (55) विजय (40) को गम्भीर रूप से चोट आई है। वही श्रवण व शीला को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालांकि घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता अपने थाने की फोर्स के साथ देर मौके पर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलते रहे तथा अस्पताल भिजवाएं। इस घटना के बारे में एसओ बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यात्रियों में विनोद यादव नाम के यात्री ने बताया कि चालक जो है सुबह से बस चला रहा था, उसे झपकी आ गई जिसकी वजह से बस पलट गई। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे है।
दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, कई घायल
