गोल्डेन बुक आफ वर्ड रिकार्डधारी विद्वान महापुरुष डॉ यमुना शंकर पाण्डेय की जीवनी का विमोचन हुआ

Share

जौनपुर। सिंगरामऊ अंतर्गत ग्राम करनपुर में श्रीमद भागवत महापूराण में पधारे श्री श्री 1008 जगद गुरु लक्ष्मणाचार्य महाराज द्वारा सोमवार 28 जनवरी 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्रांत एवं गोल्डेन बुक आफ वर्ड रिकार्ड धारी विद्वान महापुरुष डॉ यमुना शंकर पाण्डेय की जीवनी का विमोचन किया गया। जीवनी के विमोचन कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे सभी लोगो को जीवनी की प्रतियां वितरित की गई। क्षेत्र में हर्ष एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है हर तरफ डॉ यमुना शंकर पाण्डेय की जीवनी की चर्चाए हो रही हैं। कार्यक्रम में जौनपुर जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ के०के० पाण्डेय, बदलापुर स्वास्थ्य केन्द्र से डॉ अरविंद कुमार पाण्डेय, बब्बू शुक्ला, डबलू शुक्ला, सभाजीत मिश्र, श्याम शंकर पाण्डेय, बद्री नारायण मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य इन्द्रमणि मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगो द्वारा डॉ यमुना शंकर पाण्डेय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा रचित रचनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी और आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!