पंखे को थोड़ा आगे खिसकाने का किया प्रयास
धनंजय राय ब्यूरो/पूर्वांचल लाईफ
भदोही। फर्राटा पंखा के करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक घर में आराम कर रहे थे इसी दौरान इन्होंने पंखे को खिसकाने का काम किया इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि गोपीगंज कोतवाली के नथईपुर गांव में बुधवार को फर्राटा पंखा में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी रामराज सरोज (65) खेती किसानी का काम करते हैं। घर में उन्होंने फर्राटा पंखा लगाया हुआ है।
बुधवार की दोपहर वे कमरे में आराम कर रहे थे। इस बीच पंखे को थोड़ा आगे खिसकाने का प्रयास किया। इस बीच पंखे में उतर रहे पंखे से उनका झटका लग गया। इससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।