“पूर्वांचल लाईफ” पंकज कुमार मिश्रा
जौनपुर। गरीबों को ठंड में सिकुड़ते देख कई सामाजिक संस्थाएं आगे आकर गरीबों के लिए काम कर रहीं। पूर्वांचल में भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है ऐसे में ये सामाजिक संस्थाए गरीबों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं है। एक ऐसी ही सामाजिक संस्था विधिका फाउंडेशन के द्वारा वाराणसी में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा वंदना शुक्ला ने केराकत के पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा से वार्ता करते हुए बताया कि विधिका फाउंडेशन हर साल जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व कमल वितरण करती है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धनेंद्र कुमार शुक्ला, राष्ट्रीय संरक्षक कमलेश सिंह, राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष रितांजली पटेल, राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा पांडे कुसुम, नेहा सिंह सौरभ सिंह अन्य लोग भी उपस्थित रहे।