बरेली। कायस्थ समाज में उत्साह और श्रद्धा का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया जब कायस्थ चेतना मंच के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुबोध अस्थाना ने कहा कि बरेली नगरी नाथ नगरी कहलाती है, और यहां लाखों की संख्या में कायस्थ समाज के लोग निवास करते हैं, ऐसे में यहां भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।
डॉ. अस्थाना ने कहा कि यह प्रतिमा न केवल समाज की आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी करेगी। उन्होंने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से इस दिशा में पहल करने की अपील की।
शोभा यात्रा में भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रकाश सक्सेना कातिब, रवि सक्सेना, सुनील सक्सेना मिलन, अश्विनी कमठान, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, आशीष सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, राजीव सक्सेना, दीपक राज, विपिन कौसर, नीता सक्सेना, रुचि अस्थाना, प्रीति कमठान, रजनी सक्सेना, किरन सक्सेना, ममता सक्सेना, बबिता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग में जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के समापन पर समाज के अग्रजों ने भगवान चित्रगुप्त के चरणों में पुष्प अर्पित कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।