राष्ट्रीय पोषण सप्ताह : सही खान-पान से मिलेगा बेहतर जीवन
जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति ने 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “बेहतर जीवन के लिए सही खान-पान” पर प्रकाश डालते हुए संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि संतुलित आहार ही स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है।
उन्होंने बताया कि बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और वृद्धजनों के लिए हरी सब्जियां, दालें, दूध, अनाज और मौसमी फल बेहद आवश्यक हैं। वहीं जंक फूड और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे परिवार और समाज में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाएंगे। मौके पर डॉ. अलका सिंह, मनी शाही, धर्मेंद्र रस्तोगी, प्रीति शाही, नाज फातिमा, प्रीति सिंह सहित कई महिलाएं व किशोरियां मौजूद रहीं।