योग: अनंत का दर्शन और स्वास्थ्य का विज्ञान

Share

मर्यादपट्टी में योग दिवस पर विशेष आयोजन

भदोही। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मर्यादपट्टी स्थित रामलीला मैदान में योग संजीवनी ट्रस्ट के तत्वावधान में एक भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू महासंघ की राष्ट्रीय धर्माचार्य साध्वी सरिता के शंखनाद और संयुक्त दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, उप नगर आयुक्त धर्मराज सिंह, ट्रस्ट के संरक्षक रूपेश बरनवाल, और पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल ने उपस्थिति दर्ज कराई।

योगाचार्य विजय श्रीवास्तव ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे “अनंत का दर्शन और परम स्वास्थ्य का विज्ञान” बताया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन और प्राणायाम जैसे कपालभाति, अर्धचक्रासन, मंडूकासन, उत्कटासन, उष्ट्रासन, पर्वतासन, शलभासन और मकरासन का अभ्यास कराया। ध्यान और हर्बल चिकित्सा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में दिलीप गुप्त, लालता सोनकर, घनश्याम गुप्त, राजीव मोदनवाल, अरविंद मौर्य, अजय भारती, अल्का सिंह, प्रियंका जायसवाल, बीना बरनवाल और मयंक जायसवाल सहित सैकड़ों प्रतिभागी शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी विनीत बरनवाल ने किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद और मीडिया के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

उपस्थित जनसमुदाय ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
योग दिवस के इस आयोजन ने शहरवासियों को एक नई ऊर्जा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!