महिलाओं को स्वस्थ्य सामाजिक माहौल देना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता- प्रतिभा कुशवाहा
महिला ग्राम प्रधान के स्थान पर उनके प्रतिनिधि न हीं बैठक में करेंगे प्रतिभाग व न ही कहीं करेंगे साइन
धनंजय राय ब्यूरो/पूर्वांचल लाईफ
भदोही। राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जनपद भदोही के राजकीय गेस्ट हाउस ज्ञानपुर के सभागार में जागरूकता चौपाल ,महिला जनसुनवाई एंव तहसील ज्ञानपुर सभागार में समीक्षा बैठक किया गया। जागरूकता चौपाल व महिला जनसुनवाई में मा0 सदस्या प्रतिभा कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण गिरी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा, देश का भविष्य है। वर्तमान में हम सभी को मिलकर महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास करना है। राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल स्तर पर पहुंचाने एवं विकास की धारा से पिछड़े हुए लोगों को उंगली पकड़कर विकास पथ पर लाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि हमें समस्त पात्रों को रोजगार प्रशिक्षण, ई श्रम कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आदि दिए जाने पर विशेष बल देना चाहिए। महिलाओं से संबंधित समस्त योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बाल विवाह, निराश्रित, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोश की गहन समीक्षा की गई एवं समस्त विभागीय अधिकारियों को समस्त योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया।
कोट्स
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस विभाग में संचालित महिला बीटों, महिला हेल्प डेस्क व हेल्प लाइन नंबरों, महिला हलकों इत्यादि के विषय मे विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि महिला हितों व महिलाओं को न्याय दिलाने के प्रति पुलिस विभाग प्रतिबद्ध है। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोश, विधवा पेंशन, वन स्टॉप सेंटर इत्यादि के विषय में जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, छात्रवृति योजना ,वृद्धावस्था पेंशन इत्यादि के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। घरेलू हिंसा व पारिवारिक समस्या महिला उत्पीड़न जैसी आदि समस्याएं महिला आयोग की सदस्य के समक्ष 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 04 प्रार्थना पत्र का निस्तारण तुरन्त कर दिया गया एवं शेष प्रार्थना पत्र सम्बन्धित आधिकारी को प्रेषित कर दिया गया। जिन पर उन्होंने पुलिस को त्वरित गति से कार्य करने के लिए कहा उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जो मामले हैं उनकी जांचकर उन पर आवश्यक कार्यवाही की जाए। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों का संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसी भी विभाग में महिला संबंधित मामला लंबित नहीं रहना चाहिए जो नियमानुसार है वह कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए।
कोट्स
तहसील ज्ञानपुर सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मा सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विभागवार महिला केंद्रित योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला ग्राम प्रधानों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि न तो बैठकों में प्रतिभाग करेंगे और न ही कहीं साइन करेंगे। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त व ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक तिहाई आरक्षण महिलाओं को प्रदान किया है। उन्होंने डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालयों का केयरटेकर महिला द्वारा ही संचालित होना सुनिश्चित किया जाए। डीआईओएस अंशुमान व बीएससी को सभी विद्यालयों में शौचालय, साफ सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को निर्देश दिया कि पीएम स्वनिधि योजना, सीएम युवा उद्यमी योजना आदि योजनाओं में कैटेगरी वाइज कितनी महिलाओं को लाभान्वित किया गया है सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। एनआरएलएम के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूह व सखी दीदी के विकास की समग्र जानकारी ली। श्रम विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग आदि विभागों द्वारा महिला केंद्रित योजनाओं की जानकारी लेते हुए और व्यापक तौर पर लाभान्वित करने पर बल दिया। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 02 दिवस में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ तेजवीर सिंह, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर अरुण गिरी, पुलिस उपाधीक्षक चमन सिंह चावड़ा, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्वत, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा, महिला थानाध्यक्ष, समस्त थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, संरक्षण अधिकारी, वन स्टॉप सेन्टर मैनेजर, जिला समन्वयक, जिला प्रोबेशन कार्यालय से राजकुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, गोपाल कृष्ण यादव, आदि उपस्थित रहे।