बर्रा वार्ड-77 में कन्या पूजन के साथ हुआ नौ देवी नौ उद्घाटन का शुभारंभ

Share

कानपुर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बर्रा वार्ड-77 के पार्षद डा. अखिलेश बाजपेई द्वारा नौ देवी नौ उद्घाटन का भव्य शुभारंभ बर्रा-2 स्थित दर्पण स्टूडियो चौराहे पर किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद वेलफेयर संरक्षक अमित पांडेय बंटी तथा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्षद बाजपेई की इस पहल को सराहते हुए कहा कि “केवल सोचने भर से जहां मन में नई ऊर्जा का संचार होता है, वहीं पार्षद बाजपेई ने इसे साकार कर समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

वहीं पार्षद वेलफेयर संरक्षक अमित पांडेय बंटी ने भरोसा दिलाया कि “जब भी वार्ड-77 और पार्षद बाजपेई को किसी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह सदैव तत्पर रहेंगे।”

आयोजक पार्षद डा. अखिलेश बाजपेई ने बताया कि संपूर्ण वार्ड के विकास के लिए वे निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान कन्या पूजन और भूमि पूजन विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं को वरिष्ठजनों द्वारा उपहार, दक्षिणा, चुनरी व अन्य वस्त्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू, आचार्य पंडित सुधीर मिश्रा, आचार्य पंडित गिरधारी लाल मिश्रा, कामद ग्रुप चेयरमैन अखिलेश शुक्ला, मनोज सिंह दर्पण, दुर्गेश त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, कमलजीत सिंह बग्गा, अंजली सिंह सेंगर, शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रभाकांत मिश्रा, राजेश द्विवेदी, विपिन त्रिवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी, प्रखर शुक्ला, राहुल शुक्ला, शिबू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!