पूर्वाचल लाइफ़/पंकज जायसवाल
जौनपुर। शाहगंज द स्टार क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक शाम अमर शहीदों के नाम स्थान रामलीला मैदान शाहगंज में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय एवं विभिन्न डांस ग्रुप ने प्रतिभाग किया, जिसमें कानपुर डांस एकेडमी प्रथम स्थान पर रहा, द्वितीय स्थान पर एस डी एक्स डांस ग्रुप शाहगंज और तीसरे स्थान पर श्री विश्वकर्मा शिक्षा निकेतन शाहगंज रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव सिंह अधिवक्ता उर्फ़ डब्लू सिंह, मनीष कुमार सिंह समाजसेवी और समापन करता अमित सिंह रामनगर, डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने सभी विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में विवेक गुप्ता और जमीर अनवर खान द्वारा संचालन किया गया इस कार्यक्रम के कमेटी के सदस्य सुनील यादव ललई अरुण कुमार यादव छोटू यादव बाबर खान शाहरुख खान आरिफ शेख प्रमोद यादव आशीष कसेरा मुन्ना यादव इत्यादि का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में सभी दर्शकों व विद्यालय व डांस ग्रुप का विवेक कुमार गुप्ता व जमीर अनवर खान ने आभार व्यक्त किया।