ग्राम प्रधान ने दिवाली के अवसर पर ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर दी दीपावली की शभकामनाएं

Share

रिपोर्ट: अमित कुमार सिंह
आजमगढ़

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के परसीनिया ग्राम प्रधान पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिंह ने अपने जन्म दिन एवं दिवाली के अवसर पर ग्रामीणों को मिठाई वितरित कर दी दीपावली की शभकामनाएं।

विनोद सिंह ने दीपावली पर्व पर क्षेत्र का भ्रमण किया और घर-घर जाकर मिठाइयां उपलब्ध कराईं। उन्होंने अपने आवास पर भी मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जहां बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने ग्राम सभा के सभी निवासियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। पंचायत भवन में कार्यरत कर्मचारियों को भी मिठाई वितरित की गई।

इस दौरान उनके बेटे मंजीत सिंह,सुरजीत सिंह एवं विवेक सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!