जिलाध्यक्ष विवेक सिंह बोले – “एकजुट व्यापारी ही हैं हमारी सबसे बड़ी ताकत”
जौनपुर।
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 अक्टूबर 2025 को 4 बजे सायं चौकियां स्थित एक लान में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से चौकियां इकाई का गठन किया गया। इस दौरान गल्ला व्यापारी अभिषेक यादव को चौकियां इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया।
बैठक में चौकियां बाजार, दूधोरा, आरे समेत आसपास के अनेक बाजारों के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक यादव को बधाई देते हुए कहा कि चौकियां इकाई का गठन व्यापारियों की आवाज़ को और सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा—
“अब कोई भी भ्रष्ट अधिकारी या माफिया किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं कर सकेगा। जब व्यापारी संगठित रहेंगे, तो संगठन ही उनकी सबसे बड़ी ढाल साबित होगा।”
उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि 15 दिनों के भीतर नई कमेटी का गठन कर संगठन को और मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जयकिशन साहू ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारिक व सामाजिक क्षेत्र में सेवा के लिए तत्पर रहता है। वहीं व्यापारी नेता अमित जायसवाल ने कहा कि संगठन लंबे समय से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, श्रम विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों से समन्वय बनाकर व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
नवनियुक्त चौकियां इकाई अध्यक्ष अभिषेक यादव ने जिलाध्यक्ष सहित सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—
“मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। संगठन को सशक्त बनाते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करूंगा।”
बैठक का संचालन व्यापारी नेता धीरज गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर राजेश कुमार प्रजापति, चंदन पांडे, नितेश मौर्य, विष्णु गुप्ता, अजय राज, चंदन जायसवाल, मो. रईस, अमित मौर्य, आलोक गुप्ता, सुभाष चंद्र यादव, राम बच्चन, कुंदन जायसवाल, संतोष यादव, सनी जायसवाल, सुनील गुप्ता, रंजीत भाई, राजू जायसवाल, नीरज मौर्य, गोविंद साहू, रविंद्र गुप्ता, सेवालाल, पिंटू साहू, मुकेश साहू, अविनाश साहू, रामअरक यादव, शिवम जायसवाल, अरुण मौर्य, शादाब अख्तर, रामअजोर चतुर्वेदी, राजन कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
