जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड 25 जून को जौनपुर के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे।
मंत्री संजीव गोंड दोपहर 3 बजे पेक्षा गृह में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वे अपने विचार रखेंगे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वे वृक्षारोपण अभियान में भी भाग लेंगे।
शाम 5 बजे मंत्री स्थानीय प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और जिले के लोगों में उत्साह का माहौल है।