भाजपा सरकार ने महिलाओं को दिया सबसे ज्यादा सम्मान दिया:दया शंकर मिश्र

Share

महिला उत्थान के लिए कर रहे काम : दया शंकर मिश्र

जौनपुर: आज महिला दिवस के शुभ अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह मे आयोजित हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप आयुष, खाद्य सुरक्षा एव औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह ने की! उक्त अवसर पर महिलाओं का सम्मान करते हुये उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुये दयाशंकर मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में महिलाओं को अधिक सम्मान दिया है। भाजपा की सरकार महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण के लिए समर्पित है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान व उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना हो या गरीब परिवारों की बेटियों के लिए शिक्षा व्यवस्था सरकार ने शौचालय की सुविधा प्रदान की है। यह सब केंद्र व प्रदेश सरकार की देन है। आज महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। हर सेक्टर में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का चौतरफा विकास हुआ है। नारी का सम्मान ही समाज की वास्तविक प्रगति है, हर सफल महिला के पीछे उसकी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास होता है, सशक्त महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है, महिलाएं किसी से कम नहीं, वे अपने बलबूते इतिहास रचने की क्षमता रखती हैं।

विधायक बदलापुर रमेश मिश्र ने कहा कि ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के त्याग, प्रेम और धैर्य को उनकी पहचान बताया। भाजपा सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का जिक्र किया। बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है महिलाएं आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कला से लेकर खेल, बिजनेस और साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।

अध्यक्षीय भाषण देते हुये जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 8 मार्च को पूरी दुनिया में मनाते है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता फैलाने वाले दिन का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों और भेदभाव का सामना कर रही हैं। ऐसे में समाज में उनकी इसी योगदान और साहस को रेखांकित करने के लिए हर साल आज के दिन महिला दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

कार्यक्रम का समापन करते हुई नगरपालिका अध्यक्ष जौनपुर मनोरमा मौर्य ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता देना ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें और समाज में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें महिलाओं का सशक्तिकरण शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, आर्थिक अवसरों और सामाजिक स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा करना आवश्यक है, शिक्षित महिला ही अपने अधिकारों को पहचान सकती है और समाज में अपनी जगह बना सकती है, आत्मनिर्भर महिला अपने परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त करती है। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी लोकतंत्र को अधिक सशक्त बनाती है।​

उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र अंजना श्रीवास्तव अंजू पाठक अंजना सिंह सारिका सोनी विमला श्रीवास्तव अंजू कुशवाहा नीरज मौर्य सुशांत चौबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!