जौनपुर। शाहगंज भेला की ग्राम प्रधान रेखा सिंह के ज्येष्ठ व कोटेदार संजय कुमार सिंह के बड़े भाई अनिल सिंह (57) के आकस्मिक निधन पर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह ने श्रद्धांजलि दी। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बृहस्पतिवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, समाजसेवी संजय सिंह, भाजपा नेता बेचन सिंह, जटाशंकर मिश्रा, विजय कुमार सिंह प्रधान, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, दिलीप तिवारी आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 25 जनवरी को अनिल सिंह का हृदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था। निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया था।
Related Posts
लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने मनाया संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस
- AdminMS
- October 25, 2024
- 0