सहकार भारती जौनपुर के कुंवर प्रदीप सिंह “रिंकू” पुनः अध्यक्ष घोषित

Share

रजनी साहू महामंत्री, विवेक सिंह संगठन प्रमुख, प्रीति गुप्ता महिला प्रमुख

जौनपुर। सहकार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्रव्यापी संगठन सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने काशी प्रांत के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख, महिला प्रमुख का मनोयन किया। इसी क्रम में जौनपुर में सहकार भारती के अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू, महामंत्री श्रीमती रजनी साहू (अध्यक्ष योगा फेडरेशन) संगठन प्रमुख विवेक सिंह (अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल) महिला प्रमुख श्रीमती प्रीति गुप्ता (अध्यक्ष सखी वेलफेयर फाउंडेशन) का मनोयन किया। इसकी जानकारी होने पर शुभचिंतकों और सहकार भारती से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने इस मनोयन के लिए सहकार भारती प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय की सराहना किया।

नव निर्वाचित लोगो के मनोयन पर खुशी जताते हुए तमाम गढ़मान्य लोगो ने बधाई दिया।जिनमे प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की डायरेक्टर श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर रत्ती राम यादव, दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव मंगल, लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, साहू समाज के जिला अध्यक्ष अनिल साहू, टीडीएमसी की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना सिंह, भजन गायक अविनेंद्र तिवारी, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अजीत सोनकर, सरदार मनमोहन सिंह,, देवेश श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, साधना साहू, सर्वेश जायसवाल, नवनीत श्रीवास्तव, विपिन राय, रोहित सेठ, सुरेंद्र मौर्य भग्गू, संतोष गुप्ता टम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, पत्रकार मनीष श्रीवास्तव, पत्रकार विद्याधर राय विधार्थी, पत्रकार विशाल अग्रहरी आदि रहे।

मालूम हो कि मनोनीत जिला अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह “रिंकू” सहकारिता के क्षेत्र में कई दशकों से विराजमान पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, 14वीं बार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह के छोटे भाई हैं कई सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!