ठाकुरबाड़ी संस्था के बैनर तले मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कार्यक्रम सम्पन्न

Share

जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला स्वावलंबन पर कविताएं स्लोगन आदि में उपस्थित सभी बच्चियों ने बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुलिसकर्मी दीप लता सिंह, ज्योति वर्मा और दरोगा अरविंद ने महिला सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। खासकर वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 चाइल्डलाइन 1098 हेल्पलाइन 181 102 स्वास्थ्य सेवा साइबर क्राइम 1930 आदि नंबरों की जानकारी दी। डॉक्टर श्रुति पांडे ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की मिशन शक्ति का उद्देश्य ही महिलाओं को उनकी पहचान दिलाना उन्हें सशक्त बनाना है।इसके लिए संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह लगातार प्रयासरत है महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संस्था के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया गया।सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ श्रुति पांडे, शशि सिंह, सरिता सिंह के साथ-साथ स्लोगन और कविता पाठ की विजेता लड़कियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू देवी, सुभावती देवी, सुनीता, पूर्णिमा, एकता, निकिता, सोनी देवी, ममता, मीरा आदि के साथ दर्जनों महिलाएं एवं बच्चिया उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सौम्या सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!