बड़ी संख्या में जब्त किए गए ई -रिक्शा को पुलिस लाइन में कराया गया खड़ा
जौनपुर। यात्रियों की सुरक्षा व जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने ई -रिक्शा पर कार्रवाई शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस ने बिना रूट स्टिकर व अनफिट 145 ई रिक्शा को जब्त किया है। प्रशासन की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि फिटनेस फेल ई रिक्शा नही चलेंगे। साथ ही मानकों को पूरा करने वाले ई -रिक्शा को 16 रुट आवंटित किया गया है। यातायात पुलिस की तरफ से नियम विरुद्ध चल रहे ई रिक्शा पर कार्यवाई के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। पकड़े गए बड़े संख्या में ई रिक्शा को पुलिस पुलिस लाइन परिसर में खड़ा किया गया है।रविवार को भी इसे लेकर करवाई की गई। जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, वाजिदपुर तिराहा व पालीटेक्निक चौराहों से नियम विरुद्ध चल रहे ई रिक्शा को पकड़ा गया। पालीटेक्निक चौराहे पर टीआई जीडी शुक्ला स्वयं मौजूद रहे। ई रिक्शा के संचालन के लिए अलग -अलग अलग 16 रूट निर्धारित किये गए है। बताते चलें कि मोहम्मद हसन इंटर कालेज परिसर में कुछ दिनों पहले कैम्प लगा कर रूट निर्धारित पास वितरित किया गया। सात दिनों के इस कैम्प में पहुंचे चालकों को लाटरी के माध्यम से रुट दिया गया। पांच हजार के सापेक्ष दो हजार ही ई रिक्शा चलने योग्य मिलें। ई रिक्शा चलाने को लेकर जांच की कड़ी में पता चला कि कई चालक ऐसे है जिनके पास लाइसेंस भी नही था। ऐसे में यह अपनों के साथ ही सवारियों की भी जान जोखिम में डाल इसे चला रहे थे। इसके अलावा प्रशासन के इस बड़ी संख्या में चल रहे ई रिक्शा चालकों के बारे में न तो कोई जानकारी थी न ही उनके नम्बर। इस अभियान से जहाँ अनफिट ई रिक्शा अब नही चल सकेंगे वही इनका पूरा ब्यौरा भी प्रशासन के पास उपलब्ध हो गया है। इस संबंध में बात करते हुए यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला ने बताया कि ई रिक्शा चालकों का पूर्व में पूरा सहयोग किया गया।सात दिनों तक लगाए गए कैम्प में सभी के पहुंचने का आह्वान किया गया। इसके बावजूद लापरवाही की गई। अनफिट ई रिक्शा से हादसों का डर है। साथ ही इससे यात्री भी असुरक्षित है। नियम विरुद्ध ई रिक्शा का संचालन हर हाल में रोका जाएगा