जौनपुर। सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवाताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। आज सूबह से सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ एक युवक ने अपत्ति जनक टिपड़ी पोस्ट कर दिया। यह पोस्ट वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल किया तो यह पोस्ट करने वाला जलालपुर थाना क्षेत्र के छातीडीह गांव का निवासी आदित्य कुमार पाया गया। सीओं केराकत प्रतिभा वर्मा ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
देवी देवताओं के खिलाफ आपत्ति जनक टिपड़ी करने वाले को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
