“पूर्वांचल लाईफ” चंदन जायसवाल
जौनपुर। शाहगंज नगर के आजमगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस में चिंता हरण शर्मा (चंदन) के नगर मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि पार्टी काम के बदले सम्मान करना सिखाती है। जिसके लिए आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में सामने है। उन्होंने कहा कि चिंता हरण की पार्टी के प्रति लगाव, मेहनत का आज उन्हें मंडल अध्यक्ष के रूप में पुरस्कार मिला है। वहीं भाजपा नेता नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि इंदौर निर्वाचित मंडल अध्यक्ष का मैं स्वागत करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, पूरे मंडल में यह कीर्तिमान स्थापित करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे वहीं प्रेस वार्ता में नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्री चिंता हरण शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का शत प्रतिशत पालन करने का प्रयास करूंगा। नगर मंडल के पदाधिकारियों के साथ उनके सहयोग से टीम को मजबूत किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी तन्मयता के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए प्रदेश व जिला संगठन का आभार जताया और कहा कि बीजेपी ने 22 जनवरी के जो राम लाल के दर्शन करने के लिए निर्णय लिया है हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभु राम लाल के धाम पहुंच और प्रभु का आशीर्वाद लेंगे स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, अजित प्रजापति, नगर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन प्रमोद चौहान ने किया उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों में जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के अध्यक्ष चंदन कुमार जायसवाल, महेश लालवानी, मदनलाल गुप्ता, शशांक शेखर सिन्हा, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, जैगम अब्बास, डॉक्टर तारिक शेख, मोहम्मद समद, प्रमोद चौहान, रामजी यादव, राम अवतार अग्रहरि, विजय लक्ष्मी गुप्ता, सर्वेश चौरसिया, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जयसवाल, भाजपा मंडल पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संदीप साहू, महामंत्री रामपलट सेठ, अमित जायसवाल, ओम चौरसिया, सभासद सिकंदर साहू, सभासद कृष्णकांत सोनी, सभासद अर्पित जायसवाल, राम पलट किराना राजू अग्रहरि, मनोज पांडे, देवी प्रसाद मंटू चौरसिया, राहुल अन्ना, उमेश जायसवाल, अक्षत अग्रहरि, शुभम अग्रहरी, देवेश चंद्र जायसवाल, सुजीत जायसवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, सुनील अग्रहरि, महेन्द्र वर्मा एडवोकेट, ज़फ़र अब्बास, देवेश जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अमित त्रिपाठी, मनोज पांडेय, बाबा समद, डाॅ. प्रमोद कुमार सिंह, वेद प्रकाश जायसवाल, प्रमोद चैहान, धर्मेन्द्र सिंह, धीरज पाटिल, ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, भुवनेश्वर मोदनवाल, महेश लालवानी, समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
