लोकसभा चुनाव से पहले जनता से संवाद स्थापित कर सरकार के रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये – दिलीप पटेल

Share

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर में सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय के अध्यक्षता में कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सात नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष संजीव शुक्ला शनि सिकंदर मौर्य सुरेन्द्र मिश्रा चिंताहरण शर्मा अशोक बिंद राजू केशरी मुकेश पटेल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने कामकाजी बैठक में वृत्त लेते हुये सभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तेज गति से सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में देश ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगातार नौ वर्ष का कार्यकाल जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक कार्यकर्ता को समर्पित रूप से लगकर देश और प्रदेश के विकास मानक और जन कल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन शक्ति को मजबूत करना है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले जनता से संवाद स्थापित करिये और पूरी टीम के साथ हम अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये। केंद्र में एक बार फिर दोबारा से माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रदेश की जनता से आग्रह करें। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से भाजपा की स्थिति और संकल्प है उस हिसाब से उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेंगे। नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80 सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी। पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत सम्पर्क व सतत संवाद की भाजपा परम्परा के साथ घर-घर दस्तक देना है।

जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने आये हुये कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुये कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। आज सारे विपक्षी दल भाजपा सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों, लेकिन आम जनता हमारे साथ है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, सुरेन्द्र सिंघानियां, संतोष सिंह, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, रवीन्द्र सिंह, राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, संतोष मिश्रा, शशि मौर्य, सुनील यादव मम्मन, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, राम सिंह मौर्य, आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, पुष्पा शुक्ला, अनिल गुप्ता, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज, सुरेन्द्र धुरिया, मेराज हैदर, विनीत शुक्ला, इन्द्रसेन सिंह, विकास ओझा, मण्डल अध्यक्ष गण लवकुश सिंह, अजय मिश्रा, शैलेस सिंह, भूपेश सिंह, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, मदन सोनी, धर्मेंद्र मिश्रा, वंश बहादुर पाल, हृदय नारायण शुक्ला, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, दिलीप शर्मा, महेंद्र बिन्द, निखिल सोनकर, अवधेश सोनकर, रामकृपाल बिन्द सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!