गांव चलो” अभियान के तहत बीजेपी नेताओं ने आयोजित की कार्यशाला

Share

भाजपा नेताओं द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला के बाद आगामी रणनीति तय – चंदवक-संवाददाता “राजू यादव”

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “गाँव चलो” अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। गाँव चलो अभियान के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह जिला उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को 4 फ़रवरी से 11 तक गाँव-गाँव जाकर वहाँ कम से कम एक दिन का प्रवास करना है। वहाँ की बूथ टोली और सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से सम्पर्क कर घर-घर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही सरकार की उपलब्धि के विषय में गाँव चौपाल लगाने का कार्य करें।

डोभी मंडल में “गांव चलो” अभियान की कार्यशाला डोभी मंडल के मारिकपुर फार्म हाउस मे संपन्न हुई। बैठक मे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष बृजेश सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार पाण्डेय ने की। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पंकज सिंह ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव निकट आ गया है, संगठन के कार्यों में लगकर गाँव के हर घर तक जाना है। सरकार की उपलब्धि के विषय में सभी को बताना है।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल के पदाधिकारी मंडल सयोजक विजेन्द्र विक्रम सिंह, राम प्रकाश सिंह, महेन्द्र प्रजापति जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ब्रह्मदेव सिंह राम प्रसाद सोनकर राकेश चौहान अच्छेलाल राजभर देवेन्द्र दूबे मुन्ना सिंह अनिल कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!