जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आगामी 22 अक्टूबर (बुधवार) को भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव ने की।
बैठक में तय हुआ कि शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे टाउन हाल नगर पालिका मैदान से होगा, जो चहारसू और ओलन्दगंज होते हुए चित्रगुप्त धर्मशाला, रूहट्टा पर समाप्त होगी। धर्मशाला परिसर में भगवान चित्रगुप्त की विशेष आरती, पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
शोभायात्रा की विशेषताएं:
यात्रा में बग्घी-घोड़े, आकर्षक डीजे साउंड, एवं भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति के साथ कतारबद्ध झांकियां शामिल होंगी।
समाज के महापुरुषों के भव्य कटआउट लगाए जाएंगे।
यात्रा मार्ग पर विभिन्न संस्थाओं व प्रतिष्ठानों की ओर से स्वागत द्वार सजाए जाएंगे।
पूरे आयोजन को गरिमा व अनुशासन के साथ सम्पन्न करने पर जोर दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ कि दीपावली (20 अक्टूबर) और जमाघंट (21 अक्टूबर) के बाद शोभायात्रा का आयोजन 22 अक्टूबर को किया जाएगा।
इस अवसर पर आनंद मोहन श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, धीरज श्रीवास्तव, मयंक नारायण, मनीष श्रीवास्तव (पूर्व सभासद), मनीष श्रीवास्तव बच्चा, शरद श्रीवास्तव, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, ब्रह्म कुमार निगम सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।
