पूर्व प्रधान के निधन से क्षेत्र में छाया मातम, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share

जौनपुर, चन्दवक।
डोभी क्षेत्र के अइलीया गांव के पूर्व प्रधान और लोकप्रिय समाजसेवी अत्येन्द्र सिंह का बीती रात ब्रेन हेमरेज से आकस्मिक निधन हो गया। करीब दो बजे रात में आई इस दुःखद खबर से न केवल उनके परिजनों बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

व्यापार मंडल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 55 वर्षीय अत्येन्द्र सिंह को जनहित के कार्यों और गरीबों के प्रति सेवा भावना के लिए जाना जाता था। उनके असामयिक निधन से ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है। लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह, कृष्ण मोहन चौरसिया, वीरेंद्र सिंह, शीतल दान सिंह, विकास सिंह ‘आशु’, बच्चेलाल जायसवाल, अजय सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने अत्येन्द्र सिंह के निधन को समाज की बड़ी क्षति बताया।

उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!