पाली, 6 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, सोमनाथ मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी विचारक एवं महान देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम धोला चौतरा स्थित रॉयल एकेडमी परिसर में आयोजित किया गया, जहां डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के संयोजक मनीष जावा और सहसंयोजक मुकेश प्रजापत ने जानकारी दी कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने ग्रामीण भारत को सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए।
सोमनाथ मंडल अध्यक्ष सुरेश पवार ने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व उपसभापति ललित प्रितमानी गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश नाहर, अशोक पांडे, जितेंद्र भंसाली, प्रताप राठौड़, चंपालाल प्रजापत, लक्ष्मण डूंगरी, रिकभ सोनी, किशन राव, महेश शर्मा, किशोर परिहार, भागीरथ, कल्याण सिंह सोलंकी, अमोलक शर्मा, निखिल सोनी, भरत सोनी, अनु सोलंकी, मनीष जावा, मुकेश सिंह, ममता बोहरा, रितेश कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान और उनके विचारों को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।