विधायक के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, राम अचल राजभर और राहुल त्रिपाठी ने दी बधाई

Share

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक तूफानी सरोज के जन्मदिन पर मंगलवार को उनका आवास बधाई देने वालों से गुलजार रहा। इस शुभ अवसर पर अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर और सपा नेता राहुल त्रिपाठी विशेष रूप से पहुंचे। दोनों नेताओं ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक तूफानी सरोज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर विधायक राम अचल राजभर ने तूफानी सरोज की जनसेवा और सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं, सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने उनके नेतृत्व और निष्ठा को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

विधायक तूफानी सरोज ने अपने आवास पर पधारे सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि सभी की शुभकामनाएं उनके लिए संबल और नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान तीनों नेताओं ने क्षेत्रीय विकास और सामाजिक समरसता को लेकर विचार-विमर्श भी किया।

जन्मदिन समारोह में लोकगीत गायक महेंद्र बच्चन ने अपने सुरों से समां बांध दिया। उनके भावपूर्ण गीतों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से सांसद प्रिया सरोज, राहुल त्रिपाठी, संजय राजभर, फौजी अनिल प्रधान, सौरभ पांडेय, शिवशांत यादव, कमलेश यादव, पप्पू सिंह, पिकू यादव, बच्चू लाल यादव, विजय यादव, धर्मेंद्र राजभर, सूबेदार राजभर, सुभाष राजभर, रोहित यादव, आनंद यादव सहित हजारों लोगों ने विधायक तूफानी सरोज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह भव्य आयोजन न केवल विधायक के प्रति जनआस्था का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्र में सौहार्द और सहयोग की भावना को भी मजबूती प्रदान करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!