भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैंप एवं व्यापारी जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Share

व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है, विवेक सिंह

जौनपुर। जिले में आज 27 मार्च 2025 को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर द्वारा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैंप एवं व्यापारी जागरूकता का कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से संगठन की नगर युवा इकाई द्वारा कोतवाली चौराहे पर आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अछयबर चौहान के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय देवाशीष उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश त्रिपाठी एवं देवेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस कैंप के माध्यम से 212 नए रजिस्ट्रेशन एवं 56 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अछयबर चौहान ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निश्चित रूप से प्रशंसनीय कार्य किया है जो कि व्यापारी हित में कैंप लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रही है भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की भूमिका सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय देवाशीष उपाध्याय ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहां की जो भी व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाये हो वह इस कैंप के माध्यम से जरूर बनवा लें क्योंकि जो भी व्यापारी खाने पीने से संबंधित व्यापार कर रहा है उसको खाद्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है, और सभी खाद्य व्यापारी बड़े ही सफाई से अपने सामान का रख रखाव और बिक्री करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है उसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है फूड लाइसेंस का कैंप पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है जिसमें तमाम व्यापारियों ने अपना फूड लाइसेंस बनवाया था और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे और मैं सभी खाद्य व्यापारियों से अपील करता हूं वह अपने प्रतिष्ठान को साफ सुथरा रखते हुए सही सामान बेचे और अपना व्यवसाय करें एवं व्यापार मंडल आपकी हर समस्या में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष क्रमशः विमल सिंह एवं प्रदीप सिंह रिंकू ने कहां की व्यापारियों की जो भी समस्याएं होगी संगठन निरंतर उनके समाधान का प्रयास करता रहेगा और सभी विभागों से बात करके शासन की मंशा के अनुरूप कैंप लगाकर कार्य करता रहेगा। इसी क्रम में फूड लाइसेंस कैंप में अपना व्यक्तित्व देते हुए राजदेव यादव ने सभी व्यापारियों से अपील किया कि संगठन से जुड़े क्योंकि संगठन में ही शक्ति होती है। संघे शक्ति सर्वदा कार्यक्रम के आयोजक नगर युवा इकाई के अध्यक्ष अमित जायसवाल एवं महामंत्री योगेश साहू ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए आगे भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे और व्यापार मंडल खाद्य व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगा। नगर युवा इकाई के कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा और कार्यक्रम संयोजक विनय साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों के लिए हम सदैव तत्पर हैं किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या हो वह व्यापार मंडल से संपर्क कर सकता है हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, रवि अग्रहरि और सर्वेश जायसवाल, मनोज विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। इसी क्रम में नगर युवा के अध्यक्ष अमित जायसवाल महामंत्री योगेश साहू कार्यक्रम संयोजक विनय साहू अनुज वर्मा महेश साहू एवं दीपक केडिया ने विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया और धीरज गुप्ता, अशोक मौर्य, शनि साहू, शेखर सेठ, रितेश साहू, अजीत सोनकर, ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

कार्यक्रम को प्रमुख रूप से अजीत सोनकर, मनोज विश्वकर्मा, विजय केडिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर युवा महामंत्री योगेश साहू ने किया एवं विनय साहू ने आए हुए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विपिन अग्रवाल, अवनिंद्र तिवारी, उमेश जायसवाल, अनिल हरलालका, रूपनारायण माली, प्रवीण शाह संतोष साहू, अनुज वर्मा, दीपक केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष पुत्र विवेक मौर्य, निर्भय केडिया, पवन सिंह, मो. सिराज, विपुल सिंह, प्रमोद मौर्य, अशोक मौर्य, प्रवीन शाह, शेखर सेठ, महेश साहू, संजय जायसवाल, आलोक सेठ, विजय केडिया, रमन हरलालका, प्रिंस, सन्तोष अग्रहरि, राकेश जायसवाल, गुलाब भाई पतंग, राजेंद्र स्वर्णकार, सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!