पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 1257वाँ दिन

Share

पूर्वांचल लाइफ/जौनपुर

जौनपुर! सत्याग्रह आन्दोलन के 1257वें दिन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।

आन्दोलन के समर्थन में अवधेश कुमार पाण्डेय, चन्द्रमणि पाण्डेय, सन्तोष कुमार गुप्ता, अली मन्जर डैजी, उदय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, विजय प्रकाश मिश्र, राम आशीष पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, उदयराज गौड़, बिहारीलाल यादव, रामनगीना यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, अतुल कुमार तिवारी, विजय प्रताप सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!