जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत खेतासराय पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलाकर युवती को भगाने और उसे घर में बंद कर जबरन नाजायज संबंध बनाने वाले आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरजीत उर्फ सुजीत (25 वर्ष), पुत्र नेबूलाल, निवासी ग्राम महरौड़ा थाना खेतासराय के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-184/25 धारा 127(2)/64/87/62 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष खेतासराय रामाश्रय राय के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को आरोपी को गुरैनी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उ0नि0 तारीक अंसारी
उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ
हेड का0 अंबिकाय यादव
हेड का0 संजय पाण्डेय
महिला का0 नेहा यादव
महिला का0 प्रिंयका प्रजापति
पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है।