अजातशत्रु और कुशल राजनेता थे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

Share

पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शहर के सूरज बिहारी कटरा स्थित भाजपा नेता सुधांशु सिंह के आवास पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी की अध्यक्षता टीडी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि अटल जी देश के ऐसे अनोखे नेता थे जिन्होंने चार राज्यों की छह लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व किया। लखनऊ, बलरामपुर (उत्तर प्रदेश), गांधीनगर (गुजरात), ग्वालियर और विदिशा (मध्य प्रदेश) तथा नई दिल्ली की सीट से चुनकर संसद पहुँचना उनकी लोकप्रियता और सर्वस्वीकृत छवि को दर्शाता है।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस कठिन समय में वाजपेयी जी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पाकिस्तान से वार्ता के प्रस्ताव को दृढ़ता से ठुकरा दिया और साफ कहा कि जब तक हमारी भूमि पर दुश्मन का एक इंच भी कब्जा है, वार्ता असंभव है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में जब राजनीति कटुता और आरोप-प्रत्यारोप से भरी हुई है, ऐसे समय में वाजपेयी जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने 1977 में विदेश मंत्री रहते हुए संसद भवन से पं. नेहरू की तस्वीर हटाए जाने पर आपत्ति जताकर उसे पुनः स्थापित कराया था। यह उनके उदार और सर्वसमावेशी व्यक्तित्व का उदाहरण है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता व पूर्व सभासद सुधांशु सिंह, पूर्व जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह, हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश अस्थाना, पूर्व नगर महामंत्री गौतम गुप्ता, ओ.पी. सिंह, आलोक गुप्ता, अजय कुमार सिंह, शरद शुक्ला, विमल सिंह, रानू सिंह, आदित्य सिंह निकुम्भ, विवेक सिंह, अवनींद्र यादव, कुँवर आजाद सिंह “वीआईपी”, निखिल सिंह, राकेश सिंह मुरारी, रजत सिंह, शुभम तिवारी, नितिन सिंह, राघवेंद्र सिंह, गौरव कुमार यादव, संजय सिंह, विनय कुमार सिंह, अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता रोहित सिंह “भारद्वाज” ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!