डीएम ने किया पीली नदी पुनरोद्धार कार्य का निरीक्षण, कार्य प्रगति पर संतोष व्यक्त

Share

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने शुक्रवार को पीली नदी के जीर्णोद्धार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने परियोजना में शामिल अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, श्रमिकों और संबंधित विभागों की प्रशंसा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण और जल संवर्धन के तहत पीली नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत नदी के किनारे लगभग 1000 पौधे लगाए जाने की योजना भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि नदी के उन हिस्सों को पुनर्जीवित किया जा रहा है, जहां इसका स्वरूप समाप्त हो चुका था। इससे जल संचय की क्षमता बढ़ाई जा सकेगी। इस कार्य में 8 पोकलेन मशीनें लगातार कार्यरत हैं, और अन्य संसाधनों को भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने ग्राम देवरिया और नुरूद्दीनपुर में स्थानीय निवासियों से संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इच्छुक लोगों को बकरी पालन योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इस महत्त्वपूर्ण कार्य में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!