जानलेवा हमले के चार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

Share

जौनपुर। थाना सुरेरी पुलिस ने दिनांक 12 जून 2025 को हुई जानलेवा हमले की घटना में शामिल चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। यह गिरफ्तारी छेरहट्टी पुलिया मंदिर के पास से सुबह 6:15 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई।

घटना का विवरण
पीड़ित नंदलाल गौतम के बेटे संदीप गौतम (24) पर गाँव भानपुर में बारात देखकर घर लौटते समय जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया गया। इस हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद नंदलाल गौतम की तहरीर पर थाना सुरेरी में अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मामला धारा 109(1), बीएनएस, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. राज शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, निवासी भानपुर।
2. सुंदरम शर्मा पुत्र महानंद शर्मा, निवासी भानपुर।
3. संदीप सरोज पुत्र रामजीत सरोज उर्फ दंदन सरोज, निवासी भानपुर।
4. करन सरोज उर्फ लालू पुत्र रामसिरोमणी सरोज, निवासी भानपुर।

बरामदगी:
1. घटना में प्रयुक्त एक चाकू।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष: सत्येंद्र भाई पटेल।
वरिष्ठ उप-निरीक्षक: भगवान यादव।
मुख्य आरक्षी: मुकेश सिंह, अमित सिंह, रामाशीष यादव,आरक्षी: रवि प्रकाश यादव, रामारंजन यादव।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी और सभी अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!