समाजवादी शिक्षक सभा ने लखौवाँ में आयोजित किया पीडीए जन संवाद
जौनपुर। बक्शा स्थानीय क्षेत्र स्थित लखौवाँ बाजार में समाजवादी शिक्षक सभा के द्वारा पीडीए जन संवाद चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार देश को पीछे की तरफ ढकेल रही है बेरोजगारी चरम पर है प्रदेश में इस समय शिक्षक सबसे ज्यादा परेशान किए जा रहे हैं। प्रदेश में सपा सरकार आने पर ही शिक्षकों की समस्या दूर हो सकेगी। कार्यक्रम में उपस्थित मल्हनी विधायक लकी यादव ने कहा कि कर्मचारियों की जरूरत और परेशानी सिर्फ समाजवादी पार्टी ही समझती है जब भी सपा सरकार आई है शिक्षकों को हमेशा सम्मान दिया गया है। कार्यक्रम को सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला महासचिव आरिफ हबीब, राज इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रेम चंद्र गौतम, दीप चंद राम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लाल बहादुर यादव, वेद प्रकाश, यादवेंद्र कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राजेश यादव (शिक्षक) डॉ विश्वनाथ यादव (शिक्षक) रामयश यादव अखिलेंद्र यादव (शिक्षक) गामा सोनकर, मंगरूराम मौर्य, अम्ब्रीश, शौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के प्राचार्य ईश्वर लाल यादव ने किया।