जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 1206वें दिन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में तेज बहादुर गुप्ता, साहू देव कुमार राजू, उदय प्रताप सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, अमरेंद्र श्रीवास्तव, रामबहाल यादव, रामनगीना यादव, विजय प्रताप सिंह, अरविन्द नाथ मिश्र, उपेन्द्र श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार, रियाजुल हक, शब्बीर हैदर व अन्य लोग उपस्थित रहे।
पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 1206वाँ दिन
