जौनपुर। छठ पर्व को देखते शहर में सात नवम्बर गुरुवार को दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक तथा आठ नवम्बर शुक्रवार को प्रात: चार बजे से आठ बजे तक यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन रहेगा। जिससे व्रती महिलाओं को घाट तक सुगमता पूर्वक पहुचनें में कोई दिक्कत न हो। जिला प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि है कि डायवर्जन किए गए स्थानों से अपने वाहन को न ले जाएं।
डायवर्जन स्थान
1- पालिटेक्निक चौराहे से ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
2- जेसीज से ओलांदगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
3-जोगियापुर पुल के नीचे से नक्खास व ओलन्दगंज की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
4- अशोक टाकीज तिराहा व सद्भावना मोड़ से सद्भावना पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
5- चहरसू तिराहे से शाहीपुर की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
6-ओलन्दगंज चौराहे से शाही पुल की तरफ तीन पहिया व चार पहिया वाहनो जाने से रोका गया है।
यहां बनाए गए पार्किंग स्थल
छठ पर्व की सामग्री व व्रती महिलाओं के वाहन नदी घाट के नजदीक तक जा सकते हैं। इनके लिए नक्खास तिराहे से सद्भावना पुल के तरफ जाने वाली पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले दाहिने हाथ चाहारदीवारी के अंदर व प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़े होंगे। अशोक टाकिज से सद्भावना पुल का तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन नदी से पहले किला के पीछे मेन रोड पर किनारे पार्क होंगे। चाहरसू से शाही पुल के तरफ व पालिटेक्निक चौराहा से शाही पुल के तरफ आने वाले पर्व संबंधित वाहन बदलापुर पड़ाव सेंटर पार्किंग में खड़े होंगे।