ज़मीनी विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

Share

पुश्तैनी ज़मीन के विवाद में दबंगों ने युवक को मारी गोली, घटना के पूर्व कई बार मामला पहुंचा था सरायख्वाजा थाना, लेकिन कईयों बार दोनों पक्षों को 151 में पाबंद कर की गयी खानापूर्ती,

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के पतहना गाँव में दबंगों ने एक युवक पर तमंचे से फायर झोक दिया। दबंगों द्वारा चलाई गई गोली युवक के पेट में लगते ही वह गिरकर तड़पने लगा। गोली की आवाज़ सुनते ही आस पड़ोस के लोग भारी संख्या में घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। मौके का फायदा उठा कर आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैं कि पुश्तैनी ज़मीन के विवाद को लेकर घटना के पूर्व कई बार दोनों पक्षों का मामला सरायख्वाजा थाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस कईयों बार दोनों पक्षों को केवल 151 की धारा में पाबंद कर महज खानापूर्ती करती रही। जिसका जीता जागता उदाहरण सबके सामने है कि आज 2 जून 2024 की तड़के पांच दबंगों द्वारा जान से मारने की नियत से दीपक के पेट में गोली मारी गयी। आनन फानन में घायल दीपक को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका एक्स-रे किया गया तो पता चला कि गोली उसके पेट के निचले हिस्से में फंसी हुई हैं जिसकी गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया।

घटना के बाद घायल दीपक के घर पहुचे क्षेत्राधिकार सदर पीड़ित के पुश्तैनी ज़मीन के कागज़ात की जांच पड़ताल करने लगे। क्षेत्र में लोगों में चर्चा हैं कि उक्त घटना के बाद क्षेत्राधिकार पीड़ित के घर पहुंच जैसे जांच पड़ताल में जुटे है यदि समय रहते विवादित ज़मीन के मामले में सक्रियता दिखाते तो आज इस प्रकार की बड़ी घटना ना घटित होती। मनबढ़ दबंगों द्वारा जमीनी विवाद में दीपक विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा को गोली मारकर घायल किया गया। जिसके बाद आरोपी अशोक सिंह तथा सोनू सिंह नामक व्यक्तियों के नाम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटना बताया जा रहा हैं। दोनों पक्ष पतहना गाँव के बताये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!