सर्व समाज राजनीति से जुड़े तमाम जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की
बौद्धिक रीती रिवाज से अन्तिम संस्कार किया गया
जौनपुर। बसपा सरकार में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री “बसपा” पारसनाथ मौर्य का बुधवार देर रात्रि लगभग 11 बजे लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनकी आयु 83 वर्ष की थी। उनके पुत्र समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजीव रत्न मौर्य ने बताया की वे लगभग तीन वर्षो की लंबी बीमारी से अस्वस्थ चल रहे थे। बीती बुद्धवार की रात्रि निधन के बाद उनका शव गुरुवार सुबह उनके पैतृक आवास शीतला चौकियां स्थित भगौतीपुर लाया गया। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले आम जनमानस सहित राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तमाम जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। पुलिस कर्मियों ने उनके आवास पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। फूलो से सजे वाहन में शव को अंत्येष्टि स्थल पचहटिया स्थित रामघाट ले जाया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र डा राजीव रत्न मौर्य ने दिया। इस मौके पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों में नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन, वर्तमान अध्यक्ष पति राम सूरत मौर्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, राज बहादुर यादव, पूर्व सपा विधायक जिला अध्यक्ष, लाल बहादुर यादव, सपा नेता उमानाथ यादव, राहुल त्रिपाठी सपा नेता, भाजपा नेता प्रदीप तिवारी, राधारमण तिवारी, जगदीश नारायण राय जफराबाद विधायक, राकेश मौर्य जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, मनोज मौर्य, कलंदर बिंद “सभासद”, राजेंद्र यादव, अनेक क्षेत्रीय नेता, बौद्ध धर्म प्रचारक वाराणसी, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप गुप्ता, नायब तहसीलदार अजीत जायसवाल सहित पुलिस कर्मी सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।