“रिपोर्ट मोहम्मद अरशद”
जौनपुर। शाहगंज ब्लॉक के खुदौली क्रय केंद्र पर किसानों का धान खरीदे न जाने के कारण किसान ख़ासे परेशान है। जिसके कारण दर-दर भटक रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के दो दर्जन बड़े काश्तकारों का धान खुले आसमान के नीचे बाहर पड़ा है, केंद्र प्रभारी द्वारा कुछ न बताने पर किसान असमंज की स्थिति में है। उक्त गांव के अलावा अन्य गांव के किसान केंद्र का चक्कर लगाने को मजबूर है। इस गांव के कई किसानों ने बताया कि मौसम के बदलाव के चलते उनके लाखों रुपये के धान घर पर डंप पड़ा हुआ है। केंद्र पर जाने पर प्रभारी जय सिंह द्वारा संतोष जनक जवाब न मिलने से उनके माथे पर चिंता की लकीर साफ बनी हुई दिखाई देती है। वही राइस मिलों के बिचौलिया भी उसने औने पौने दामों पर धान लेने के जुगत में लगे हुए है। सूत्रों की मानी जाए तो केंद्र प्रभारी कागजो पर किसानों का धान उठान कर रहे है। इस जटिल मामले को लेकर एसडीएम शैलेन्द्र कुमार से बात करने की कोशिश की गई लेकिन सम्पर्क नही हो सका। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।
धान क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही खरीदारी, दर-दर भटकते किसान
