जौनपुर। खुटहन पिलकिछा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोमती नदी के तट पर हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाई। पिलकिछा घाट के बगल स्थित भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता व बजरंग बली के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन किए। यह पर कृषि उपकरणों और मिट्टी के बर्तनों के लिए विख्यात है। मेले में पांच किग्रा तक के गट्टों का विशेष आकर्षण होता हैं। यहां की मान्यता है प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ क्षणों के लिए इस घाट पर उतरा था। यहां स्वयं भगवान और उनकी सेना ने स्नान कर गोमती नदी तिलवरी घाट कुछ छोड़ के लिए रुके थे। तभी से यह मेला का आयोजन होता है यह पर पवित्र जल ग्रहण किया था।
पिलकिछा घाट पर हजारों श्रद्धालु ने लगाई डुबकी
