अयोध्या में इंसानियत शर्मसार: वृद्ध मां को आधी रात ई-रिक्शा से लाकर सुनसान स्थान पर छोड़ गए अपने
घटना किशनदासपुर की, सीसीटीवी फुटेज से सामने आई पूरी सच्चाई
अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में उस समय संवेदनहीनता की सभी सीमाएं लांघती नजर आईं जब एक वृद्ध महिला को 24/07/2025 की देर रात उसके ही परिजन ई-रिक्शा में लाकर सुनसान स्थान पर छोड़कर चुपचाप फरार हो गए। यह मानवता को झकझोर देने वाली घटना किशनदासपुर क्षेत्र की है, जो पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ लोग जिसमें महिला और पुरुष दोनों दिखाई दे रहे थे जो एक ई-रिक्शा से वृद्ध महिला को लेकर आते हैं और सड़क किनारे उतारने के बाद उन्हें वहीं अकेला छोड़कर चले जाते हैं। वृद्ध महिला असहाय अवस्था में काफी देर तक वहीं पड़ी रही।
स्थानीय लोगों की नजर जब महिला पर पड़ी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्वस्थ वृद्ध महिला को दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी की मौत हो गई।
पुलिस वृद्ध महिला व उनके परिजनों की पहचान का प्रयास जारी:-
पुलिस जुटी जांच में:————
अयोध्या कोतवाली के अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन दोनों युवकों की पहचान की जा रही है जो महिला को लेकर आए थे। महिला की सेहत और मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही है, जिससे उसकी पहचान करना भी चुनौती बन गया है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश:-
इस घटना को लेकर आसपास के क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक महिला की उपेक्षा नहीं, बल्कि समूचे समाज के नैतिक पतन का उदाहरण है। “अयोध्या जैसी धार्मिक नगरी में ऐसा अमानवीय व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है,” एक स्थानीय नागरिक ने कहा।
प्रशासन से मांग:————
घटना के सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।