बक्शा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को धर दबोचा

Share

जौनपुर, बक्शा।
जिले में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बक्शा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतीश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (सदर) परमानंद कुशवाहा के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त सूरज सरोज (उम्र 31 वर्ष), पुत्र महेन्द्र सरोज, निवासी निकरोजपुर, थाना बक्शा, को मुखबिर की सटीक सूचना पर लाला बाजार तिराहे से सुबह 8:35 बजे पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बक्शा में पहले से ही मुकदमा संख्या 0014/25, धारा 137(2), 87, 70(1), 351(3) बीएनएस और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्र

सिपाही वीरेंद्र विश्वकर्मा

बक्शा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों ने सराहा है। पुलिस की सतर्कता और अपराधियों पर की गई यह कार्रवाई अपराध पर नियंत्रण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!