जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पीयू) के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह को विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। यह आदेश शासकीय कार्यहित में 19 जून से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
शासन से प्राप्त आदेश को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने औपचारिक रूप से डॉ. सिंह को सौंपते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।
डॉ. विनोद कुमार सिंह को मिले इस अतिरिक्त दायित्व से विश्वविद्यालय में प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद है। इस निर्णय का उद्देश्य विश्वविद्यालय की कार्यक्षमता को नए आयाम देना है।