पूर्वांचल लाइफ/अश्वनी तिवारी
जौनपुर। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र “आईएएस” को विश्व विख्यात साहित्यकार एवं हिन्दी विषय की प्राध्यापिका डाॅ. शोभा त्रिपाठी ने 16 जनवरी बृहस्पतिवार को शिष्टाचार भेंट की और अपनी पुस्तक कहानी संग्रह “चाॅंद का शहद” भेंट की।इस मौके पर जिलाधिकारी जौनपुर ने भी अपनी पुस्तक “कालचक्र” डॉ. शोभा त्रिपाठी को भेंट की और सहितयिक चर्चा की। इस मौके पर शोधार्थी यशराज त्रिपाठी, अश्वनी तिवारी एवं कोमल यादव उपस्थित रहें।