राष्ट्रवादी नौजवान सभा की “जन एकता यात्रा” से शहर होगा एकता के रंग में रंगा
जौनपुर।
राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में आगामी 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को “जन एकता यात्रा” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष नवीन सिंह करेंगे।
यात्रा का शुभारंभ प्रातः 8 बजे मोहम्मद हसन मैदान से किया जाएगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट सभागार तक पहुंचेगी। इस दौरान एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष रत्नदीप शर्मा ‘साजन’ ने बताया कि यह यात्रा समाज में भाईचारा और जनजागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं।
सभा ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने की अपील की है।
