जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा केराकत तहसील के थाना प्रभारी रामजनम यादव के कंधे पर एक और सितारा लगाकर उन्हें पदोन्नत करते हुए उप निरीक्षक से बनाया निरीक्षक। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में तैनात रामजनम यादव मऊ जिले के रहने वाले हैं जो जौनपुर जनपद में तीन वर्षो से क्राईम ब्रांच प्रभारी के रूप में तैनात रहें। तेज तर्रार रामजनम यादव ने बहुत से मामलों का बड़ी ही सूझबूझ के साथ खुलासा किया है। जिनके कार्यो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने केराकत थाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिनकी पदोन्नति कर उनके कंधे पर एक और सितारा लगाकर उप निरीक्षक से निरीक्षक बनाया। बताते चलें कि श्री यादव जौनपुर जनपद के पुलिस विभाग में एक ऐसे पुलिस अधिकारी हैं जो अपने सूझबूझ के साथ बड़ी ही कुशलता पूर्वक सभी मामलों का निस्तारण कर एक अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। जिनकी पदोन्नति से विभाग सहित उनके चाहने वालो में खुशी की लहर हैं।
रामजनम यादव के कंधे पर लगा एक और सितारा, उप निरीक्षक से बनाए गए निरीक्षक
