मुंबई में जौनपुर की बेटी वैष्णवी सिंह ने बढ़ाया मान, एक साथ जीते कई खिताब

Share

जौनपुर। शिक्षा, खेल और संस्कृत‌ि के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रही जौनपुर की बेटी बिटानू परी वैष्णवी सिंह ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। वैष्णवी, डॉ. दिलीप कुमार सिंह व पद्मा सिंह की पौत्री तथा दिव्येंदु सिंह व पूनम सिंह की सुपुत्री हैं।

22 अगस्त 2025 को मुंबई स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में वैष्णवी को एक साथ कई प्रतिष्ठित उपाधियों से नवाज़ा गया। विद्यालय प्रशासन ने उन्हें “सर्वश्रेष्ठ आज्ञाकारी छात्रा”, “सर्वश्रेष्ठ परोपकारी छात्रा” और “सर्वश्रेष्ठ पाठक” के सम्मान से अलंकृत किया।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वैष्णवी ने एलकेजी से लेकर अब तक हर कक्षा में स्वर्ण पदक, सर्वश्रेष्ठ छात्रा, सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रतिभागी और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जैसी उपाधियां अर्जित की हैं।

परिवारजन इस उपलब्धि को ईश्वर की कृपा और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम मानते हैं।
वैष्णवी की इस कामयाबी ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जौनपुर को गर्व से भर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!