लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने चलाया सदस्यता अभियान

Share

युवाओं एवं महिलाओं की सदस्यता अभियान में तेजी। प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह

कानपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा सदस्यता अभियान गैलेक्सी टॉवर नौबस्ता पर चलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह के द्वारा की गई। सदस्यता अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में आम जनमानस का सहयोग मिल रहा है। तथा उनके नेतृत्व में नए लोगों को भारी संख्या में पार्टी से जोड़ा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक जिले में तहसील ब्लाक वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। गांव से लेकर बूथ स्तर पर संगठन को धारदार बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर दस्तक देकर पार्टी की नीतियों को बताते हुए जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के काफी जिलों में पार्टी का ग्राफ कम समय में ज्यादा बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि आज के सदस्यता अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सदस्यता ग्रहण की। अभियान के समय लोक जनशक्ति पार्टी ने भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडा शरबत हजारों राहगीरों को वितरित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष विपिन यादव शुभम शैलेंद्र सिंह गौड़ कमल नाथ भाटिया सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!