कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो मोबाईल बरामद
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद मे चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी के नेतृत्व मे उ0नि0 कश्यप कुमार सिंह, उ0नि0 कृष्णराम मय हमराह के 11 जनवरी 2024 को मुखबिर खास की सूचना पर बरगुदर पुल बेल्छा मोड से अभियुक्त के पास से एक देशी तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद होने पर मु0अ0सं0 12/24 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 बनाम रिंकु यादव पुत्र तालुकदार यादव ग्राम हकारीपुर थाना बक्सा पंजीकृत किया गया तथा मु0अ0सं0 10/24 धारा 380 भादवि मे माल बरामदगी के आधार पर धारा 41/411 भादवि की बढौत्तरी कर प्रकाश में आये अभियुक्त गण 1.रिंकु यादव पुत्र तालुकदार यादव ग्राम हकारीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर।2.आकाश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम अभयचन्दपट्टी थाना बक्सा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
अपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं0 10/24 धारा 380/41/411 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 12/24 धारा 3/25 आयुद्ध अधि0 थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
1.एक देशी तमन्चा .315 बोर
2.एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
3.दो मोबाईल एंड्रोयड
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1.थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी थाना सिकरारा जौनपुर।2.उ0नि0 कश्यप कुमार सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 कृष्ण राम थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।4.हे0कां0 अवधेश सिंह थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।5.हे0कां0 अजय यादव थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
6.कां0 जगनारायण वर्मा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।