गाज़ीपुर। बिरनो ब्लॉक मुख्यालय से भाजपा बिरनो मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को भव्य बाइक रैली के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा उपस्थित रहे।
रैली की शुरुआत शहीद निरंजन राजभर की प्रतिमा से हुई और बिरनो थाना परिसर स्थित कारगिल शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा तक पहुँची, जहाँ सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, रामलाल सिंह, सुरेश सिंह, राजेश कुशवाहा, कार्तिक कुमार, विपिन चौरसिया, धन्ना वर्मा, मार्कण्डेय गुप्ता, प्रमोद सिंह, लालजी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ।