अथर्वन संस्था की सामान्य सभा बैठक संपन्न
प्रयागराज। रविवार को अथर्वन फाउंडेशन की सामान्य सभा बैठक का आयोजन ब्लिस एएमएसीसी, प्रयागराज में किया गया। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा ने की। उक्त कार्यक्रम डॉ. अरुण कांत और किरण कोचर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक का संचालन डॉ. कंचन मिश्रा एवं शैलेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।
बैठक की शुरुआत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव द्वारा संक्षिप्त परिचय और समीक्षा से हुई, तत्पश्चात् डॉ. सुभाष वर्मा ने वित्तीय विवरण प्रस्तुत किये।
वहीं एडवोकेट अंकित पाठक ने प्लास्टिक उन्मूलन एवं पूर्ण प्रतिबंध से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने, अधिक वृक्षारोपण करने और फाउंडेशन की गतिविधियों को गति देने हेतु फंड रेजिंग के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. क्षितिज एवं डॉ. अलका श्रीवास्तव ने प्लास्टिक के पुनर्चक्रण एवं उचित निस्तारण पर बल दिया। जितेन्द्र तिवारी ने चिकित्सा जागरूकता को पर्यावरण से जोड़ने की दिशा में सुझाव दिए। वहीं प्रोफेसर सरिता श्रीवास्तव और डॉ. उमा जायसवाल ने आरटीआई के माध्यम से पर्यावरणीय मुद्दों पर डाटा संकलन कर लोगों को शिक्षित करने का प्रस्ताव रखा।
कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन नीलम और ठाकुर स्नेहलता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अर्चना वर्धन, श्याम नारायण, मोहिता त्रिपाठी, प्रीति गुप्ता, हेमंत, पीडियाट्रिशियन डा०अलका, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा० अलका ,डॉ आशा जायसवाल, डॉ अर्चना मिश्रा,आशा मिश्रा और जितेन्द्र मिश्रा, पृथ्वी सिंह उपस्थित रहें।फाउंडेशन ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण और हरित प्रयागराज की दिशा में अथर्वन का अभियान और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।